पौधा लगाकर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

0

पौधा लगाकर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

* हथुआ नगर पंचायत के वार्ड 14 से वार्ड पार्षद ने शुरू किया अभियान
* नागवासियों ने कहा हथुआ को हरा भरा रखने के लिए लगाएंगे पौधे

हथुआ/एस एन ब्यूरो

हथुआ नगर पंचायत को ग्रीन नगर की श्रेणी में लाने के लिए जन प्रतिनिधियों ने कवायद शुरू कर दिया है। नगर को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण की शुरुआत हथुआ नगर पंचायत के वार्ड 14 के रतंचक गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू किया गया। जहां आम से खास लोगों ने अपने हाथों से पौधा लगाकर नगर को हरा भरा रखने के साथ साथ पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत वार्ड 14 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिजवानुल हक के द्वारा उपलब्ध करवाए गए छायादार, फलदार और लंबी आयु के पौधो को लोगों ने लगाया। इस दौरान सबने पौधा की सुरक्षा करने और लगाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सम्राट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सरोज कुमार उर्फ रिंकू, अर्जुन सिंह, नटवर सिंह, अंकुर, अनूप, अनुराग, दिलीप सिंह, मनोज कुमार, विकास सिंह आदि ने पौधरोपण में भाग लिया।

क्या कहते है वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

हथुआ नगर पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिजवानुल हक ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पौधा लगाना और इसकी सुरक्षा करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इससे बढ़कर समाजोपयोगी कार्य दूसरा कुछ नहीं है। क्योंकि एक पौधा एक समान सबको लाभान्वित करता है। ऐसे में पौधा लगाकर सबको पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। अभी नवरात्र का समय है सभी लोग मां भवानी की आराधना में जुटे है। मां की पूजा अर्चना का सीधा जुड़ाव पर्यावरण से है। हम सभी नगरवासी यह संकल्प लिए है कि नगर में वृक्षारोपण कर नगर को हरा भरा बनाएंगे। जिसको लेकर इसकी शुरुआत की गई।

क्या कहते है कार्यपालक पदाधिकारी

नगर पंचायत, हथुआ के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा से जानकारी लेने पर कहा कि वार्ड 14 में पौधरोपण की जानकारी हुई है। वार्ड पार्षदों और नगरवासियों द्वारा उठाया गया यह कदम काबिले तारीफ है। इसमें नगर प्रशासन के तरफ से जो भी मदद होगा उसके लिए हम तैयार है। यह अच्छी पहल है। इस अभियान में लोगों को समाज की हर बाधा को तोड़कर इसमें भाग लेने की आवश्यकता है। इसी पर हम सबकी जिंदगी टिकी हुई है। एक पौधा सौ पुत्रों के समान माना गया है। मैं ऐसे अनुकरणीय कार्य के लिए सभी पर्यावरण प्रेमियों को धन्यवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *