शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से हुआ समग्र विकास- एसडीएम

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से हुआ समग्र विकास- एसडीएम
* जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
* भोरे के चकरवा खास और डूमर नरेंद्र पंचायत में आयोजित हुआ कार्यक्रम
भोरे/एस एन ब्यूरो
स्थानीय प्रखंड के चकरवा खास पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हथुआ एसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर शारदुल हसन खा, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और मुखिया अर्पिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद स्थानीय मुखिया के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से चहुओर विकास हुआ है। पहले शहर से गांव आने की सड़के नहीं थी, स्वास्थ्य को लेकर जाने चली जाती थी, बिजली कब आई और गई पता नहीं चलता था, नहरों से पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। लेकिन आज सबकुछ बदल गया। आज इसी बुनियादी सुविधाओं से चहुओर विकास की गंगा बहती नजर आ रही है। जनसंवाद कार्यक्रम इसी सुविधाओं का फीड बैक लेने के लिए किया जा रहा है ताकि लोग विकास संबंधित जानकारी को साझा कर सके। एसडीएम ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है अपने कर्तव्य और दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करने का। एसडीएम ने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी साझा किया। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को एक एक कर बताया। जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने गंभीरता के साथ योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वही सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
पदाधिकारियों को पौधा देकर किया सम्मानित
जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों को चकरवा खास पंचायत की मुखिया अर्पिता देवी ने पौधा देकर एक एक पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्वागत के समय तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
डीसीएलआर ने दी राजस्व संबंधित जानकारी
जनसंवाद कार्यक्रम में हथुआ भूमि सुधार उप समाहर्ता शारदुल हसन खा ने राजस्व संबंधित जानकारी लोगों को दिया। खारिज दाखिल, लगान जमा करने, अपने रैयत के बारे में जानकारी लेने से लेकर तमाम जानकारियां लोगों को साझा किया। डीसीएलआर ने स्पष्ट कहा कि कोई राजस्व जमा अब ऑन लाइन ही मान्य होगा ऑफ लाइन की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। वही उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि राजस्व संबंधित शिकायत हो तो सीधे हमसे संपर्क करें त्वरित निष्पादन की जाएगी।
एसडीपीओ ने कहा पुलिस से संबंधित शिकायत होने पर दें जानकारी
हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि गोपालगंज में पुलिस अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन कर रही है। यदि कोई गड़बड़ी मिले तो हमें इसकी सूचना अवश्य दें। समय रहते करवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप सभी थाना में किसी भी कार्य के लिए पैसा न दें। कोई मांगता है तो इसकी शिकायत करें करवाई होगी। वही एसडीपीओ ने विभिन्न आपातकाल के लिए पुलिस का नंबर भी लोगों को साझा किया। उन्होंने कहा पासपोर्ट जांच, चरित्र प्रमाण पत्र या अन्य मामलों में पैसा नहीं दें इसकी शिकायत आप हमलेगों से करें। कार्यक्रम में जिला के तरफ से बनाए गए सोशल मीडिया की भी जानकारी लोगों को दिया।
बीडीओ ने कहा आम सभा के बाद ही मिलेगा आवास का लाभ
जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि आवास योजना से छूटे पात्र परिवार का नाम आम सभा से स्वीकृत करवाते हुए जमा करने पर ही लाभ मिल सकेगा। यह प्रक्रिया पूर्व से चली आ रही है। बीडीओ श्री सिंह ने स्वच्छता, जल जीवन हरियाली, नल जल योजना से लेकर सरकार की तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं में मिले बेहतर उपलब्धि के बारे में लोगों को जानकारी दिया। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आई सी डी एस से लेकर तमाम जानकारियां लोगों को जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्टॉल
जन संवाद कार्यक्रम में भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के निःशुल्क स्टॉल लगाया। जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित तमाम जानकारी लिया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारी को मरीजों ने साझा भी किया। जिसका उपाय परामर्श केंद्र पर दी गई। इस मौके पर बीपीआरओ सुनील कुमार, अंचल पदाधिकारी भानू कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सीडीपीओ विनिता कुमारी, महिला पर्वेक्षिका रश्मि कुमारी, प्रेमशिला कुमारी, प्रीति कुमारी, शशि कला देवी, तारा देवी, स्नेह लता कुमारी, राहुल कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, डॉ विशाल सिंह सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी आदि थे। कार्यक्रम में मंच संचालन पंचायत सचिव समीम ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन मुखिया अर्पिता देवी ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।