स्वामी विवेकानंद मानव सेवा संस्थान ने किया महाप्रसाद का आयोजन

0

स्वामी विवेकानंद मानव सेवा संस्थान ने किया महाप्रसाद का आयोजन

गोपालगंज/एस एन ब्यूरो

गोपालगंज जिला की सामाजिक संस्थान स्वामी विवेकानंद मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने विभिन्न पंडालों में बने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुंचे भक्त जनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। वैभव होटल के समीप संस्था के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव की देखरेख में नौरात्र के अष्टमी की शाम को महाप्रसाद (खीर) और शुद्ध जल का वितरण श्रद्धा पूर्वक किया।

महाप्रसाद वितरण में पास के दुकानदारों ने अपना बहुमूल्य समय दिया। महाप्रसाद का वितरण देर रात तक चलता रहा। जिसमें प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव, संस्था के सचिव मणीन्द्र कुमार सिंह ने खुद अपने हाथों से घंटों प्रसाद और शुद्ध जल का वितरण किया। सबने स्वामी विवेकानंद मानव सेवा संस्थान की सराहना किया। इसके साथ ही संस्था ने रात्रि में मेला आए लोगों को ठहरने की उत्तम व्यवस्था भी किया। जिससे लोगों को काफी सुविधा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *