डी ए वी प्लस टू विद्यालय में मनाई गई अंबेडकर की जयंती

0

डी ए वी प्लस टू विद्यालय में मनाई गई अंबेडकर की जयंती

* छात्र, शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

* जयंती पर छात्रों ने लगाए पौधे

गोपालगंज/एस एन ब्यूरो

संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती शहर के डी ए वी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर संविधान निर्माण के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है। इन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया है। इन्होंने यह भी कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को किसी जाति, समुदाय के बंधन में बांधकर नहीं रखा जा सकता। ऐसे व्यक्तित्व के धनी महापुरुषों के पद चिन्ह पर चलकर ही राष्ट्र के विकास की परिणति लिखी जा सकेगी। वही वरीय शिक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अंबेडकर जी ने जिस कठिन तपस्या के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर विश्व में अपना परचम लहराया उसी तरह छात्रों को भी पढ़ाई करनी चाहिए। कम संसाधन, कठिन तपस्या और दृढ़ इच्छा शक्ति छात्रों को अंबेडकर की तरह महान बना सकेगा। ऐसे में उनके पदचिन्हों पर छात्रों को चलना चाहिए। तभी आपकी दिशा और दशा में सुधार आ सकेगा।

जयंती पर दशम वर्ग के छात्र लक्की कुमार ने पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश के साथ पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र ने जयंती पर छात्रों को पौधा लगाने और बचाने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर अखिलेश्वर कुमार सिंह, डॉ नवीन तिवारी, संजय राजेश, डॉ रीता आर्या, विजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार सिंह, वृज किशोर वर्मा, कृष्ण कुमार अनुज, सबिता कुमारी, रीया कुमारी, पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार यादव, तारकेश्वर कुमार, गुड़िया कुमारी, बलिराम कुमार गुप्ता, रूबी कुमारी, गोल्डी कुमारी, बिन्नी कुमारी, प्रमिला पांडेय, अशोक कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, सत्यकाम अभिषेक, आदेशपाल हरेंद्र प्रसाद, अमरेश चौधरी, तारकेश्वर कुमार वर्मा, मंजय कुमार आदि ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *